अंब में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 70 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Prince Kumar
3 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर-3 में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा की टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
शिविर में 70 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया, जिनमें एन.ए.सी. अंब के वार्ड नंबर-3 के निवासियों के साथ-साथ अन्य वार्डों के लोग भी शामिल रहे। शिविर के दौरान ब्लड शुगर, रक्तचाप (बी.पी.), हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड और लिवर फंक्शन टेस्ट जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही, डॉक्टर की सलाह अनुसार जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
क्षेत्र में चल रहे जनस्वास्थ्य जागरूकता प्रयासों के तहत आयोजित इस शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। इस अवसर पर समाजसेवी स्पर्श शर्मा ने कहा कि
“स्वस्थ वार्ड ही एक सशक्त समाज की नींव होते हैं। हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आवश्यक है, तभी नगर पंचायत का समग्र विकास संभव हो पाएगा।”
शिविर का संचालन कर रहे डॉ. शंशाक कौशल ने बताया कि
“शिविर में आए सभी लोगों की प्राथमिक जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना बेहद जरूरी है, ताकि बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में संतुलित आहार और नियमित जांच को शामिल करें, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलबीर सिंह विशेष उपस्थिति दर्ज़ की। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर आमजन के लिए बेहद लाभकारी हैं और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
स्थानीय लोगों ने शिविर के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह की स्वास्थ्य सेवाओं के आयोजन की मांग की।

70 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच,
मुफ्त टेस्ट और दवाइयों की सुविधा,
वार्ड-3 के साथ अन्य वार्डों के लोगों की भागीदारी।

“स्वस्थ वार्ड, सशक्त समाज” का संदेश देता यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *