गुरुकुल इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटौहड़ कलां ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। पूरे ऊना जिले में भी स्कूल का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा है। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। दसवीं कक्षा में सोनम ठाकुर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनम ठाकुर का लक्ष्य डाक्टर बनने का है। 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीन बच्चों ने दूसरा स्थान हासिल किया है ।जिसमें श्रेष्ठा शर्मा, सेजल सोनी और अरनव राणा शामिल हैं।और अक्षय और रिद्धि बस्सी ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।चौथे स्थान पर अदिति ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए है।इस प्रकार 6 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इस कड़ी में 15 बच्चों ने 90 से अधिक अंक हासिल किए है।वही 28 बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है।संस्थान के एमडी राजेश गौतम ने इस सफलता के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह बताते बहुत खुशी हो रही है कि परीक्षा परिणाम की बात करें तो पूरे भारत वर्ष में स्कूल 15वें स्थान पर रहा है। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक ज्योति गौतम, प्रिंसिपल डायरेक्टर डीपी राय, प्रिंसिपल डा. संतोष कुमारी सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।