कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित (केसीसीबी) ने आईटीआई नैहरियां में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित (केसीसीबी) नैहरियां ने वीरवार को आईटीआई नैहरियां में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर प्रशिक्षुओं को जागरूक किया , जिसकी अध्यक्षता कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक नैहरियां के बैंक अधिकारी सुशील कुमार ने की । उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं को बैंक में खाता खोलने वाले दस्तावेजों , शिकायत निवारण के तरीकों , केवाईसी , डिजिटल बैंकिंग , शिक्षा ऋण , कैशलेस लेनदेन , सुरक्षा बीमा योजना तथा विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओं के बारे में जानकारियां दीं । उन्होंने बताया कि आने वाला समय डिजिटल युग है और सभी बैंक में अपना खाता ज़रूर खुलवाएं । एटीएम कार्ड का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें । साथ ही सावधान व स्तर्क रहें । अपना एटीएम कार्ड नंबर , आधार कार्ड नंबर और ओटीपी नंबर कभी किसी से शेयर न करें । इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के प्रधानाचार्य परवेश शर्मा , समूह अनुदेशक राकेश कुमार , अनुदेशक सुनील दत्त , सुरेश कुमार , विवेक कुमार , आशा रानी , अनिल कुमारी, कार्यालय डीईओ इंद्रजीत, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक नैहरियां के अधिकारी सुशील कुमार व रिटायर्ड बैंक अधिकारी अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे ।
इससे पहले केसीसीबी टकोली के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजीव रनौत ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को डिजिटल इंडिया , नेट बैंकिंग , बीमा योजना , ऋण सुविधाएं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना , अटल पेंशन योजना , सुरक्षा योजना और ऋण शिकायत निवारण सहित बैंक की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी । उन्होंने प्रशिक्षुओं से डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने का आह्वान किया और इसके लाभों की जानकारी दीं ।
आईटीआई नैहरियां के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को वित्तीय प्रशिक्षण देने के लिए बैंक से आए अधिकारियों का धन्यवाद किया । साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं से आवाहन किया कि वे उन सभी जानकारियों को अपने घर वालों और दोस्तों से जरूर सांझा करें , जो उन्होंने आज यहां सीखीं ।

Share This Article