Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व, भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व, भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप

Prince Kumar
Last updated: January 20, 2026 2:54 pm
Prince Kumar
Share
SHARE
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन वर्तमान भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली और ऊर्जावान युवा चेहरों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी 2026 को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना नितिन नबीन के राजनीतिक जीवन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि मात्र 45 वर्ष की आयु में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना नितिन नबीन की संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक परिपक्वता और नेतृत्व कौशल का प्रमाण है। दिसंबर 2025 में उन्हें जेपी नड्डा के साथ पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका भाजपा की बड़ी चुनावी सफलताओं में निर्णायक रही। इससे पहले वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूती दे चुके हैं।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन का विधायी और प्रशासनिक रिकॉर्ड भी अत्यंत प्रभावशाली रहा है। वे पटना की बांकीपुर सीट से वर्ष 2006 से 2025 तक लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। बिहार सरकार में उन्होंने सड़क निर्माण मंत्री, नगर विकास एवं आवास मंत्री तथा विधि मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व निभाते हुए बुनियादी ढांचे, शहरी सुधार और कानूनी प्रक्रियाओं में उल्लेखनीय कार्य किया।
उन्होंने कहा कि सड़क नेटवर्क के विस्तार, शहरी आवास परियोजनाओं में आधुनिक तकनीक के उपयोग, पत्रकारों के लिए पेंशन और आशा व ममता कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते में वृद्धि जैसे जनकल्याणकारी निर्णय नितिन नबीन की संवेदनशील और दूरदर्शी कार्यशैली को दर्शाते हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की उनकी क्षमता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भाजपा की ताकत को और सुदृढ़ करेगा।
सुरेश कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी।
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article युवा चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं, हर क्षेत्र में आगे आएं युवा : गौरव कुमार
Next Article प्री वोकेशनल टूअर विद्यालयीन शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करती है – ई.परवेश शर्मा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

स्वयं सहायता समूहों को योगी मान-धन श्रम योजना के प्रति जागरूक करने के लिए बैठक आयोजित

नगर निगम पालमपुर द्वारा सीएसआईआर –आईएचबीटी पालमपुर तथा मैनेजर ई-डिस्ट्रिक्ट, धर्मशाला के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र में स्वयं सहायता…

2 Min Read

पंचायतों में भवन निर्माण के लिए एनओसी शुल्क तय, व्यावसायिक भवनों पर 1000, घर के लिए 100 रुपये शुल्क

हिमाचल प्रदेश में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एरिया के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में भवन निर्माण के लिए एनओसी शुल्क…

1 Min Read

हिमाचल फर्स्ट से खास बातचीत: वित्तीय संकट पर BJP का बड़ा हमला, पूर्व विधायक बलबीर सिंह बोले—प्रदेश अब “कार्निवल की सरकार” बनकर रह गया

  स्पर्श शर्मा, अम्ब (ऊना) | हिमाचल प्रदेश में गहराते वित्तीय संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सुक्खू सरकार…

3 Min Read

एलुमिनियम कंडक्टर चोरी मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार

सब स्टेशन विद्युत विभाग कुनिहार से एल्यूमीनियम कंडक्टर चोरी मामले में कुनिहार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?