हिमाचल के रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश के रेल नेटवर्क के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए रेल संपर्क को और मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग का उल्लेख करते हुए ब्रॉडगेज रेल मार्ग का विस्तार कांगड़ा और मंडी तक किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के साकार होने से प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा दूरदराज के क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

इसके अतिरिक्त सांसद ने पठानकोट–जोगिंदर नगर नैरोगेज रेल मार्ग पर सभी ट्रेन सेवाओं का नियमित संचालन बहाल किए जाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह रेल मार्ग हिमाचल की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ हजारों स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर सभी ट्रेनों के संचालन से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद अनुराग शर्मा द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक स्तर पर इन मांगों का परीक्षण करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

सांसद अनुराग शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी प्रदेश के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *