कुनिहार, 13 मार्च (चंद्र प्रकाश नेगी): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनलोग कलां के एक छात्र ने राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता परीक्षा वर्ष 2025 उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य मोहन कुमार चौहान ने बताया कि विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु राणा पुत्र जगदीश कुमार व माता ललिता के इस होनहार पुत्र ने यह छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसके तहत उक्त छात्र को अब एक हजार प्रतिमाह की दर से चार वर्षों के लिए कुल 48 हजार रुपए की यह छात्रवृत्ति मिलेगी। उक्त छात्र की उपलब्धि के लिए विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्यों एवं क्षेत्र वासियों ने बधाई दी है।