Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: पेंशनरों को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर रही कांग्रेस सरकार : अजय राणा
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिमलाहिमाचल प्रदेश

पेंशनरों को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर रही कांग्रेस सरकार : अजय राणा

Prince Kumar
Last updated: March 16, 2026 2:14 pm
Prince Kumar
Share
SHARE
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुखू सरकार ने अपने 40 महीनों के कार्यकाल में पेंशनरों को केवल आश्वासन देने का काम किया है, जबकि उनकी हजारों करोड़ रुपये की देनदारियां आज भी लंबित पड़ी हैं।
अजय राणा ने कहा कि आज प्रदेश के पेंशनर अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। जगह-जगह जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं और अब पेंशनर 30 मार्च को अपने परिवारों के साथ शिमला में विधानसभा घेराव करने की चेतावनी दे रहे हैं। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि प्रदेश सरकार अपने बुजुर्ग कर्मचारियों के साथ किस प्रकार का अन्याय कर रही है।
उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की देनदारियां अभी तक जारी नहीं की गई हैं, जिसके कारण हजारों पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मेडिकल रीइम्बर्समेंट के करीब 50 करोड़ रुपये और अन्य देनदारियों के रूप में लगभग 1100 करोड़ रुपये आज भी लंबित हैं।
अजय राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर बार आपदा और आर्थिक संकट का बहाना बनाकर पेंशनरों की मांगों को टालने का प्रयास कर रही है। लेकिन दूसरी ओर अपने चहेतों के लिए भत्ते बढ़ाने और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है और वास्तविक समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह उदासीन है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के 70–80 वर्ष की आयु के बुजुर्ग पेंशनर अपने अधिकारों के लिए बार-बार सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि यदि आगामी बजट में पेंशनरों की 14 सूत्रीय मांगों, लंबित 3 प्रतिशत डीए और एरियर के भुगतान के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर के हजारों पेंशनर 30 मार्च को शिमला पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। यह कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के बढ़ते असंतोष का संकेत है।
अजय राणा ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि पेंशनरों की लंबित देनदारियों का तुरंत भुगतान किया जाए और उनकी 14 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया तो भारतीय जनता पार्टी पेंशनरों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भाजपा चिंतपूर्णी अपर मंडल में अरविंद शर्मा बने गौवंश प्रकोष्ठ के संयोजक
Next Article विली पार्क शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को सदन में बेनकाब करने की बनी रणनीति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

विधायक राकेश कालिया ने शिवकाली पत्रिका प्रकाशन पर भंजाल स्कूल प्रशासन को दी बधाई

विधायक राकेश कालिया ने भंजाल स्कूल प्रशासन को शिवकाली पत्रिका के प्रकाशन के लिए बधाई दी है। भंजाल स्कूल राजकीय…

2 Min Read

शिरडी में आस्था का सैलाब: नए साल की छुट्टियों में मिला 23 करोड़ से ज्यादा का दान, 8 लाख भक्तों ने किए दर्शन

देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र शिरडी साईं मंदिर में क्रिसमस और नए साल की 9 दिनों की छुट्टियों…

1 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

पालमपुर की 7 वर्षीय आशवी धीमान का धमाका: ‘वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराया नाम

हिमाचल प्रदेश और विशेष रूप से पालमपुर के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है! मात्र 7 वर्ष की आयु…

1 Min Read

इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप में गोल्ड जीतकर आर्यन ठाकुर ने बढ़ाया हिमाचल और देश का मान

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर उपमंडल के गाँव घमरोता निवासी आर्यन ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?