भाजपा चिंतपूर्णी अपर मंडल में अरविंद शर्मा बने गौवंश प्रकोष्ठ के संयोजक

Prince Kumar
1 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

चिंतपूर्णी। भारतीय जनता पार्टी चिंतपूर्णी अपर मंडल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अरविंद शर्मा को गौवंश प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि अरविंद शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण से जुड़े कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा संगठन को भी मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति के बाद अरविंद शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा गौवंश संरक्षण और सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।

अरविंद शर्मा ने विशेष रूप से हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *