एस डी एम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

उपमंडलाधिकारी/आर. ओ. संकल्प गौतम ने आगामी पंचायतीराज चुनावों के दृष्टिगत आज तहसील मूल्थान के अंतर्गत विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मूल्थान, कोठी कोहड़, बड़ा ग्रां तथा धर्माण पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का दौरा किया तथा वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों में रैंप, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी कोहड़ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा ओपीडी रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूल्थान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मूल्थान, बड़ा ग्रां तथा दयोट विद्यालय का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा मिड-डे मील योजना के संचालन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *