Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम में 1.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के किए उद्घाटन व शिलान्यास
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम में 1.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के किए उद्घाटन व शिलान्यास

Prince Kumar
Last updated: April 10, 2026 4:27 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

विधायक आशीष बुटेल ने आज पालमपुर नगर निगम के वार्ड नंबर-6 और 9 में लगभग 1.48 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने वार्ड नंबर-9 चौकी में 15 लाख रुपये से निर्मित घुग्घर नाला मंदिर के स्नानागार तथा 31 लाख रुपये की लागत वाले नवनिर्मित ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक का जनता को अर्पण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने खिलडू में 9 लाख रुपये की डोहरू सड़क, 10 लाख रुपये की नाग सड़क, 6.5 लाख रुपये से काली माता मंदिर सराय भवन के जीर्णोद्धार कार्य, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 10 लाख रुपये के पार्क और डीफरपट्ट में 16 लाख रुपये की लागत से बने पार्क का लोकार्पण किया। इसी कड़ी में उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ओवरहेड टैंक की आधारशिला भी रखी। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 6 में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित शिकायत कक्ष सह कनिष्ठ अभियंता विद्युत कार्यालय घुग्घर के भवन का भी लोकार्पण किया।

घुग्घर में आयोजित जनसभा के दौरान विधायक ने कहा कि नए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के लगभग 600 निवासियों को स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने स्थानीय बुनियादी ढांचे पर चर्चा करते हुए बताया कि घुग्घर से हार तक की सड़क की टारिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में शीघ्र ही एक नए पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। काली माता मंदिर में जनसभा को संबोधित करते हुए आशीष बुटेल ने मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पालमपुर में 5 करोड़ रुपये की लागत से एक नए इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा है। इसके साथ ही, क्षेत्र की तीन प्रमुख कूहलों के सुधार के लिए 9 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं, जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने स्थानीय दुर्गा महिला मंडल की मांग पर विभिन्न कार्यों हेतु 5 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिन्द्रावन में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कॉलोनी में 13 सोलर लाइटें लगाने की घोषणा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉलोनी के सीवरेज सिस्टम के जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत प्राक्कलन (एस्टिमेट) तैयार किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉलोनी की सड़कों की टारिंग के लिए 40 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार, वूल फेडरेशन के निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोकचंद, संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, विभिन्न वार्डों के पार्षद तथा विभिन्न विभागों एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पालमपुर की 7 वर्षीय आशवी धीमान का धमाका: ‘वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराया नाम
Next Article रोटरी क्लब की अध्यक्ष नीतिका जमवाल को बड़ी जिम्मेदारी: वर्ष 2026-27 के लिए ‘असिस्टेंट गवर्नर’ मनोनीत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

ऊनाहिमाचल प्रदेश

भाजपा चिंतपूर्णी अपर मंडल में अरविंद शर्मा बने गौवंश प्रकोष्ठ के संयोजक

चिंतपूर्णी। भारतीय जनता पार्टी चिंतपूर्णी अपर मंडल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अरविंद शर्मा को गौवंश…

1 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी, भाजपा उनके हर षड्यंत्र का पर्दाफाश करेगी : श्रीकांत शर्मा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पालमपुर स्थित जिला कार्यालय में एक विशेष संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में…

3 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

हर हर महादेव और जय माता दी जय घोष से सम्पन हुया चेत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि का समापन*

दौलतपुर चौक के अप्पर भंजाल गाँव में नव निर्माणधीन सिद्ध मां बगलामुखी 16 स्तम्भ 51 फ़ीट मंदिर तथा श्री महाकाल…

2 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

पालमपुर की 7 वर्षीय आशवी धीमान का धमाका: ‘वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराया नाम

हिमाचल प्रदेश और विशेष रूप से पालमपुर के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है! मात्र 7 वर्ष की आयु…

1 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?