Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: आडवाणी जी के उम्र और स्वास्थ्य का उपहास मंत्री का घटियापन, माँगे माफी : राकेश जम्वाल
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिमलाहिमाचल प्रदेश

आडवाणी जी के उम्र और स्वास्थ्य का उपहास मंत्री का घटियापन, माँगे माफी : राकेश जम्वाल

Prince Kumar
Last updated: March 11, 2026 3:19 pm
Prince Kumar
Share
SHARE
शिमला से जारी बयान में हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदर नगर से विधायक राकेश जम्वाल ने राजस्व मंत्री जगत नेगी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपने उम्र और गरिमा का ख्याल रखना चाहिए और अपने विभागीय कामकाज पर ध्यान देना चाहिए। जगत नेगी द्वारा प्रदेश के राज्यपाल रहे शिव प्रताप शुक्ल के बारे में की गई टिप्पणी बेहद अशोभनीय और मर्यादाहीन है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की लालकृष्ण आडवाणी के साथ दिखाई गई फोटो पर भी उनकी निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के उम्र और स्वास्थ्य का मजाक उड़ाया या किसी भी प्रकार से महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हुए व्यक्ति का काम नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि जगत नेगी को पता ही नहीं है कि भारत रत्न का सम्मान देते समय सिर्फ राष्ट्रपति और जिन्हें सम्मान दिया जाना है वही खड़े रहते हैं बाकी सब बैठे रहते हैं। यह निर्धारित प्रोटोकॉल है। 98 साल के बुजुर्ग लाल कृष्ण आडवाणी जी यदि अपने स्वास्थ्य कारणों की वजह से खड़े नहीं हो सकते तो उसका उपहास उड़ाना किसी भी व्यक्ति के मानसिक दिवालियापन को ही दर्शाता है। राकेश जम्वाल ने कहां की कांग्रेस की सरकार में गांधी नेहरू परिवार से होना ही भारत रत्न पाने की काबिलियत थी और खुद को ही भारत रत्न देने की परंपरा थी। इसी कारण स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू और स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते ही खुद को भारत रत्न से नवाज लिया था। जबकि देश के विकास में अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों को भारत रत्न के लायक नहीं समझा गया था। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भी भारत रत्न 1990 में तब मिला जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से सरकार आई। इसलिए कांग्रेस के नेताओं को भारत रत्न के बारे में एक भी शब्द कहने का अधिकार नहीं है।
राकेश जम्वाल ने सोलन में जगत नेगी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उन मित्रों पर नजर रखने की जरूरत है जो धारा 118 की आड़ में हिमाचल प्रदेश को बेचने की डीलिंग कर रहे हैं। जिनके बारे में राजस्व मंत्री को जानकारी भी है। उन्हें प्रदेश के हितों के लिए काम करना चाहिए विपक्ष को कोसने से प्रदेश का भला नहीं होगा।
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हिमाचल में सियासी हलचल: डॉ. मार्कंडेय ने फूंका ‘तीसरे विकल्प’ का बिगुल, नई पार्टी की तैयारी तेज
Next Article मनलोग कलां स्कूल के छात्र हिमांशु ने उत्तीर्ण की छात्रवृत्ति परीक्षा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

सोलनहिमाचल प्रदेश

जिला कोली समाज ने जरूरतमंद स्वजातीय लोगों को वितरित की आर्थिक सहायता

कुनिहार 23 मार्च (चंद्र प्रकाश नेगी) : जिला कोली समाज कार्यालय कुनिहार ने रविवार को समाज के स्वजातीय जरूरतमंद बंधुओं…

2 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

अम्ब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण का शंखनाद

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना अम्ब द्वारा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…

2 Min Read

छात्रा माैत मामले पर सीएम सुक्खू का एक्शन, आरोपी प्रोफेसर निलंबित, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा की मौत के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेश…

1 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

दिव्यांग नेशनल केरियर सर्विस सेंटर ऊना के स्टूडेंट्स ने सीखे आग बुझाने के हुनर

जिला अग्निशमन विभाग की ओर से दिव्यांग नेशनल केरियर सर्विस सेंटर ऊना के स्टाफ व स्टूडेंट्स को आग से बचाव…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?