पीढ़ियों के बीच दूरी मिटाने और सामाजिक समरसता के लिए पालमपुर में जागरूकता शिविर आयोजित

Prince Kumar
1 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा आज तहसील मुख्यालय पालमपुर स्थित कल्याण भवन में ‘वरिष्ठ नागरिक और युवा संवेदीकरण / अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव’ के तहत एक दिवसीय विशेष जागरूकता एवं संवेदीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में विभिन्न पीढ़ियों के बीच आपसी संबंधों व संवाद को मजबूत करना और सामंजस्य स्थापित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी वोनी मिचेल ने की। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी पालमपुर राजिंद्र सिंह भाटिया, शहीद विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के प्रोफेसर राजीव भौरिया तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी (भवारना) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में 30 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों तथा शहीद विक्रम बत्रा कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और युवा वर्ग ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभवों व विचारों का खुलकर आदान-प्रदान किया, जिससे पीढ़ियों के बीच के अंतर को कम करने और समाज में एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में मदद मिली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *