स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के छात्र छात्राओं ने एक रैली निकाली।उक्त रैली वेदव्यास परिसर से आरंभ होकर देहरा स्थित शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में समाप्त हुई।
हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा रैली के दौरान शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों का उद्घोष किया।
इस अवसर पर परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी सहित शारीरिक शिक्षा निदेशक गौतम चौधरी,कंप्यूटर विभागाध्यक्ष अमित वालिया, कवि पंकज, विजय सिंह मीणा,पुरुषोत्तम, लोकेश कुमार,दीप कुमार आदि ने इस तिरंगा यात्रा को परिसर से देहरा के लिए रवाना किया।
“केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा यात्रा”
Leave a Comment
