नगर निगम पालमपुर द्वारा सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं एनडीए हेतु निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

नगर निगम पालमपुर द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रक्षा सेवाओं तथा प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन की तैयारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष भी सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS), जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

इस कोचिंग कार्यक्रम के लिए पात्र विद्यार्थियों के चयन हेतु नगर निगम पालमपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जुलाई 2026 के द्वितीय सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रवेश परीक्षा के आवेदन प्रपत्र सभी संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक नगर निगम पालमपुर कार्यालय से भी आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारीः

कार्यक्रमः सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं एनडीए हेतु निःशुल्क कोचिंग।

प्रवेश परीक्षाः जुलाई 2026 के द्वितीय सप्ताह में।

आवेदन प्रपत्र उपलब्धः सभी संबंधित विद्यालयों एवं नगर निगम पालमपुर कार्यालय में।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 07 जुलाई 2026।

नगर निगम पालमपुर सभी इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रपत्र जमा कर इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ उठाएँ। यह निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराने तथा उनके चयन की संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *