सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के सहयोग से ब्रह्मपुर परिसर को मिलेगी नई दिशा : चैतन्य शर्मा

Prince Kumar
3 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

पूर्व विधायक एवं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने ब्रह्मपुर स्थित सीएसडी एवं ईसीएचएस परिसर के विकास के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार द्वारा अपनी सांसद निधि से 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने पूर्व सैनिकों की भावनाओं और क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए जिस संवेदनशीलता के साथ सहयोग का हाथ बढ़ाया है, उससे लंबे समय से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना को नई गति मिलेगी।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि सांसद डॉ. सिकंदर कुमार द्वारा अपनी सांसद निधि से 15 लाख रुपये उपलब्ध करवाने तथा अतिरिक्त पांच लाख रुपये अन्य सांसद से दिलाने का आश्वासन पूर्व सैनिक समुदाय के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सहयोग से सीएसडी कैंटीन, ईसीएचएस भवन तथा सामुदायिक भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा और क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिक परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने कहा कि भंजाल में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को शीघ्र शुरू करवाने तथा इथेनॉल प्लांट के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का आश्वासन भी क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके लिए क्षेत्र की जनता और पूर्व सैनिक समुदाय सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का हृदय से आभारी है।साथ ही उन्होंने इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदान की गई 05 लाख रूपये की राशि का भी आभार जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वच्छता अभियान में भी चैतन्य शर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार की अगुवाई में आयोजित इस अभियान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक संस्कार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है।
फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण भाजपा नेता स्टेशन प्र झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाते हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *