कुनिहार, 21 जून (चंद्र प्रकाश नेगी): पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार जिला सोलन में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘योग फॉर हैल्थी लाइफ ‘ थीम के अंतर्गत उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के. के. यादव ने किया।इस अवसर पर उप-प्राचार्य अनीता कुमारी सहित विद्यालय के सभी अध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। बच्चों को संबोधित करते हुवे प्राचार्य के. के. यादव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
Leave a Comment