स्वच्छता कर्मियों के लिए प्रशिक्षण एवं सुरक्षा उपकरण समारोह आयोजित

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

नेस्ले इंडिया एवं प्लान फाउंडेशन की परियोजना हिलदारी द्वारा रोटरी भवन, पालमपुर में स्वच्छता कर्मियों के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण एवं 4-वे कचरा पृथक्करण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को वित्तीय जागरूकता, सुरक्षित कार्य पद्धतियों तथा स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों को 4-वे कचरा पृथक्करण के अंतर्गत गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू खतरनाक कचरा एवं सैनिटरी कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी गई। साथ ही वित्तीय साक्षरता सत्र के माध्यम से बचत, बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय प्रबंधन के विषय में जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा जैकेट, दस्ताने, मास्क एवं पोषण किट भी वितरित किए गए ताकि उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसके कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की माननीय रजिस्ट्रार श्रीमती मधु चौधरी जी एवं नगर निगम पालमपुर के कार्यकारी अभियंता श्री अभिनव जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नगर निगम के स्वच्छता ठेकेदार, सुपरवाइजर, स्वच्छता कर्मी एवं नेस्ले हिलदारी टीम के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि आदरणीय मधू चौधरी जी ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए स्रोत पृथक्करण एवं सुरक्षित कार्य वातावरण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मी शहर को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
नेस्ले इंडिया और प्लान फाउंडेशन की परियोजना हिलदारी शहर में कचरा प्रबंधन को लेकर सक्रिय है I यह संस्था शहर में साफ़ सफाई और स्रोत पृथक्करण को लेकर समाज में जागरूकता लाने के लिए काम कर रही है, और साथ ही, अपशिष्ट श्रमिकों को पेशेवर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *