Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: घर की छत से उठी उड़ान , बैजनाथ की 12 साल की मेहक बनी U-19 जिला टीम की स्टार ऑलराउंडर
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

घर की छत से उठी उड़ान , बैजनाथ की 12 साल की मेहक बनी U-19 जिला टीम की स्टार ऑलराउंडर

Prince Kumar
Last updated: April 27, 2026 12:37 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

कहते हैं कि अगर जुनून सच्चा हो तो छोटी सी शुरुआत भी बड़े मुकाम तक पहुंचा सकती है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है बैजनाथ क्षेत्र के भट्टू गाँव की 12 वर्षीय मेहक की, जिसने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घर की छत से की और आज जिला अंडर-19 टीम में बतौर बल्लेबाज ऑलराउंडर अपनी पहचान बना ली है।

मेहक ने सबसे पहले पंचकूला की एक सिक्स मंथ्स लर्निंग अकादमी से क्रिकेट की बुनियादी ट्रेनिंग ली। इसके बाद पिछले एक साल से वह एचपीसीए (HPCA) महिला रेजिडेंशियल अकादमी, नगरोटा बगवां में प्रशिक्षण ले रही है। पिछले वर्ष ही उसका चयन इस प्रतिष्ठित अकादमी में हुआ, जो उसकी मेहनत और प्रतिभा का बड़ा प्रमाण है।

मेहक की क्रिकेट यात्रा की शुरुआत बेहद साधारण तरीके से हुई। जब वह मात्र 10 वर्ष की थी, तब उसके पिता बलदेव अपने छोटे बेटे को घर की छत पर क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाते थे। वहीं से मेहक को भी क्रिकेट में रुचि जागी। बेटी के अंदर छिपे हुनर को पहचानते हुए पिता ने घर की छत पर ही नेट लगवाया, जहां मेहक ने करीब 6 महीने तक लगातार अभ्यास किया।
इसके बाद उसे नजदीकी क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया गया। मेहक की खासियत यह रही कि वह नई चीजों को बहुत तेजी से सीखती थी। उसने मीडियम पेस बॉलिंग और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया। महज दो साल के भीतर ही उसने बल्ला और गेंद संभालना सीखा और जिला अंडर-19 टीम में बतौर बल्लेबाज ऑलराउंडर अपनी जगह बना ली।

मेहक के पिता बलदेव का कहना है कि यह सफलता उसकी अपनी मेहनत, लगन और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं मां रितु भी अपनी बेटी की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रही हैं।

आज मेहक उन बच्चों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पालमपुर में गरजे PNB रिटायरीज: 30 साल से पेंशन न बढ़ने पर जताया रोष, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Next Article नगर निगम पालमपुर चुनाव एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने सेक्टर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 300 और डॉक्टरों की होगी भर्ती, 600 नर्सों के पद भी मंजूर

हिमाचल प्रदेश के आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 300 और डॉक्टरों की भर्ती की…

1 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

हर हर महादेव और जय माता दी जय घोष से सम्पन हुया चेत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि का समापन*

दौलतपुर चौक के अप्पर भंजाल गाँव में नव निर्माणधीन सिद्ध मां बगलामुखी 16 स्तम्भ 51 फ़ीट मंदिर तथा श्री महाकाल…

2 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले ट्रैकिंग पास में जाने वाले ट्रेकर्स के लिए स्थापित की जाएंगी चेक पोस्ट : संकल्प गौतम

उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में ट्रेकिंग के दौरान लोगों के फंसने, लापता…

3 Min Read

अनुराग ठाकुर बोले- इतना बिखरा हुआ कुनबा आज तक किसी सरकार में नहीं दिखा

प्रशासनिक अधिकारियों पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान पर सियासत तेज हो गई है। मामले में सरकार के चार मंत्रियों,…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?