Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: उतराला बना आयुष ग्राम, योग-आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

उतराला बना आयुष ग्राम, योग-आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा

Prince Kumar
Last updated: March 10, 2026 3:11 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को उतराला में आयुष ग्राम कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत गांव को आयुष ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी बैजनाथ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि आयुष ग्राम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के लाभों से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि इन पद्धतियों के माध्यम से न केवल बीमारियों का उपचार संभव है, बल्कि नियमित दिनचर्या और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर कई रोगों से बचाव भी किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, औषधीय पौधों के उपयोग और योग के नियमित अभ्यास के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि ग्रामीण स्तर पर ही स्वास्थ्य संरक्षण को मजबूत किया जा सके।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। डॉ. कुलविंदर कौर ने “लोकल हेल्थ फॉर प्रिवेंटिव हेल्थ केयर” विषय पर जानकारी देते हुए स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण के उपाय बताए। वहीं सचिन शर्मा ने औषधीय पौधों की ऑर्गेनिक फार्मिंग पर विस्तार से प्रकाश डाला और ग्रामीणों को हर्बल पौधों की खेती के लिए प्रेरित किया। डॉ. रंजना कपूर ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य से जुड़े आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर आयुष विभाग और ग्रामवासियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें लोगों को योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने का संदेश दिया गया।डॉ. सुनील कुमार ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए बताया कि 16 मार्च, सोमवार को आयुष ग्राम उतराला में आयुष मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आयुर्वेदिक परामर्श भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article खैरा का लाल बना सेना में अफसर आयुष मेहरा की उपलब्धि से गदगद हुआ पूरा इलाका
Next Article संपत्ति विवाद पर कांग्रेस की सफाई में ही छिपा है पूरा सच, जनता को गुमराह करने का प्रयास बंद करे सरकार : संदीपनी भारद्वाज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

उपायुक्त (DC) कांगड़ा हेमराज बैरवा ने एसडीएम पालमपुर सहित नवाया प्राचीन माता जख्णी के दर शीश

पालमपुर के ऐतिहासिक जखनी माता मंदिर में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मंदिर चंदपुर…

1 Min Read
हिमाचल प्रदेशशिमला

संपत्ति विवाद पर कांग्रेस की सफाई में ही छिपा है पूरा सच, जनता को गुमराह करने का प्रयास बंद करे सरकार : संदीपनी भारद्वाज

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने राज्यसभा सदस्य अनुराग शर्मा की संपत्ति को लेकर सामने आए सवालों पर कांग्रेस सरकार…

3 Min Read
शिमलाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल को पीछे ले जाने वाला “बैक गियर बजट” – डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखू द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के बजट पर कड़ी…

3 Min Read

युवा चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं, हर क्षेत्र में आगे आएं युवा : गौरव कुमार

खेल, राजनीति, सिविल सेवाएं और सामाजिक कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज को मिलेगी सही दिशा- गौरव…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?