पालमपुर के ऐतिहासिक जखनी माता मंदिर में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मंदिर चंदपुर गाँव में सबसे ऊंची पहाड़ी पर 400 साल पुरानी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। शुक्रवार को कांगड़ा के उपायुक्त डाक्टर निपुण जिंदल ने एसडीएम पालमपुर सहित माता श्री जख्णी देवी मंदिर में शीश नवाया। उपायुक्त ने माता के मंदिर में माथा टेक कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपायुक्त के आगमन पर मंदिर कमेटी के सदस्य रजत कपूर और मंदिर के पुजारी ने उनका स्वागत किया।
कमेटी सदस्य रजत कपूर ने उपायुक्त कांगड़ा को देवी के इतिहास से परिचित करवाया। मंदिर में कमेटी सदस्य ने उपायुक्त हेमराज बैरवा और एसडीएम ओपी यादव को माता की चुनरी और साथ ही ज़ख़्णी माता के इतिहास पर लिखी पुस्तक भेंट की। डीसी काँगड़ा ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और दर्शन कर शांति व समृद्धि की कामना की।
उपायुक्त (DC) कांगड़ा हेमराज बैरवा ने एसडीएम पालमपुर सहित नवाया प्राचीन माता जख्णी के दर शीश
Leave a Comment