आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल , कृष्णनगर में 17 फरवरी2026 को राष्ट्रीय अभिष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 10 तक के सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
टीजीटी विज्ञान अध्यापिकाएँ श्रीमती सोनिका एवं श्रीमती चंपा वस्ती ने विद्यार्थियों को विभिन्न मॉडल तैयार करने में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।जीवविज्ञान प्रवक्ता श्रीमती नीलम राणा, भौतिकी प्रवक्ता श्री राजीव गुप्ता तथा रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती इंदु कौशल ,मैथ्स प्रवक्ता रेणु ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्य किया और भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान के विभिन्न कार्यशील मॉडल तैयार करने में उनका मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। विज्ञान मेला एवं गणित मेला आविष्कार संस्था (कंडवारी पालमपुर ) के सहयोग से आयोजित किया गया। इस संस्था के सदस्यों ने विद्यालय में आकर विद्यार्थियों के साथ मिलकर गणित एवं विज्ञान मेले का सफल आयोजन करवाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम राणा ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं।