Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: सरायें भवन व उसके आसपास अश्लील हरकतें और नशाखोरी से वार्डवासी परेशान, कार्रवाई की मांग तेज
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ऊनाहिमाचल प्रदेश

सरायें भवन व उसके आसपास अश्लील हरकतें और नशाखोरी से वार्डवासी परेशान, कार्रवाई की मांग तेज

Prince Kumar
Last updated: March 24, 2026 12:56 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

उपमंडल अम्ब के मनसोह टिक्करी स्थित सरायें भवन व उसके आसपास सुबह के समय अश्लील हरकतों और शाम ढलते ही नशाखोरी के मामलों ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है और लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है।
वार्ड नंबर 1 के पार्षद कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली, वे कई बार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले युवकों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी से भी उलझने से नहीं डरते। एक बार उनके साथ भी हाथापाई की घटना हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने यह मुद्दा नगर पंचायत और पुलिस विभाग के साथ हुई बैठकों में कई बार उठाया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
पार्षद ने यह भी बताया कि दिन के समय एक-दो बार पुलिस मौके पर जरूर पहुंची, लेकिन समस्या मुख्य रूप से रात के समय अधिक गंभीर हो जाती है, जब नशा करने वाले बेखौफ होकर वहां बैठते हैं।
स्थानीय निवासी अभिषेक शर्मा ने कहा कि सरायें भवन व उसके आसपास अक्सर इंजेक्शन, नशीले पदार्थों के अवशेष और शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलती हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती हैं। वहीं निवासी अश्विनी कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
वार्डवासी सोहन लाल का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों और महिलाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और शाम के बाद लोग घरों से निकलने में भी असहज महसूस करते हैं। वहीं गौरव कुमार ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर होंगे।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे मजबूर होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गौवंश सेवा प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियां, दोनों को सह संयोजक का दायित्व
Next Article अम्ब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण का शंखनाद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

ऊनाहिमाचल प्रदेश

गौवंश सेवा प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियां, दोनों को सह संयोजक का दायित्व

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऊना जिला से जुड़े कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां…

2 Min Read

आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 300 और डॉक्टरों की होगी भर्ती, 600 नर्सों के पद भी मंजूर

हिमाचल प्रदेश के आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 300 और डॉक्टरों की भर्ती की…

1 Min Read
शिमलाहिमाचल प्रदेश

सांसद हर्ष महाजन ने संसद में उठाया हिमाचल में केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के फंड का मुद्दा

राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने संसद में हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त निधियों के आवंटन…

3 Min Read

सात जिलों में चार दिन कोहरे का अलर्ट, कई भागों में शीतलहर तेज, जानें माैसम पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में अगले चार दिनों तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, शनिवार को…

1 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?