Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Prince Kumar
Last updated: March 2, 2026 4:14 am
Prince Kumar
Share
SHARE

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज ग्राम पंचायत बाहे दा पट्ट के लोअर खैरा में होली के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उप-विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

उपस्थित लोगों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाएं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि लोअर खैरा में पिछले 11 वर्षों से निरंतर इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

 

इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 10 टीमों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। खेल मंत्री ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान होली मेला वॉलीबॉल टूर्नामेंट कमेटी के प्रधान राजीव भंगलिया व स्थानीय पूर्व प्रधान विनोद राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सिकंदर कुमार,कांग्रेस नेता ओपी धीमान सहित कमेटी सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शोभा यात्रा के साथ 1 मार्च को शुरु होगा राज्य स्तरीय होली महोत्सव
Next Article हिमाचल: कृषि विपणन बोर्ड में ₹110 करोड़ की ‘वित्तीय गड़बड़ी’ पर भाजपा हमलावर, विधायक राकेश जमवाल ने घेरी सरकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

HPSEBL अम्ब में ‘पेन डाउन’ हड़ताल: बिजली बोर्ड के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

आज इलेक्ट्रिकल मण्डल HPSEBL अम्ब मैं नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज़ एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर पूर्ण रूप से…

5 Min Read
शिमलाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल: कृषि विपणन बोर्ड में ₹110 करोड़ की ‘वित्तीय गड़बड़ी’ पर भाजपा हमलावर, विधायक राकेश जमवाल ने घेरी सरकार

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HPSAMB) की वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला…

3 Min Read

उमर खालिद और अन्य की जमानत याचिकाओं पर फैसला 5 जनवरी को

सुप्रीम कोर्ट फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े यूएपीए मामले में एक्टिविस्ट उमर खालिद, शरजील इमाम…

1 Min Read

देश-विदेश की नामी कंपनियां बल्क ड्रग पार्क में करेगी निवेश, रिज पर आज से आगाज

शिमला के रिज मैदान पर शुरू हो रहे हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के तहत रविवार को सरकार पीटरहॉफ में देश-विदेश…

1 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?