प्राचीन सिद्ध पीठ श्री कामाख्या देवी मंदिर कमेटी, पोलियां पुरोहिता में आज मंदिर कमेटी का चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व की कमेटी को ही पुनः मान्यता दी जाएगी, जिससे मंदिर के कार्यों में निरंतरता बनी रहे।
इस सभा के सभापति श्री भगवान सिंह चम्बायाल रहे, जिनकी अध्यक्षता में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर सह सचिव के पद के लिए श्री सुनील कुमार पुत्र श्री रणबीर सिंह को चुना गया। अन्य सभी पदों पर पूर्व कमेटी को ही यथावत रखा गया।
कमेटी में प्रधान श्री राकेश ठाकुर, उप प्रधान श्री मेहर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष श्री मेहर सिंह राणा, सचिव श्री गुरादास राम सहित सदस्यगण हरिकृष्ण चम्बायाल, बिजेन्दर चम्बयाल, ब्रिज मोहन, सुरेंद्र सिंह, मोहिंदर सिंह, शिव करण, रघुवीर सिंह, भगवान सिंह, सुनील सिंह, शुभ कर्ण, संजीव ठाकुर तथा करतार सिंह शामिल रहेंगे।
कमेटी के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मिलकर मंदिर के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे तथा क्षेत्र में आस्था और सेवा की भावना को आगे बढ़ाएंगे।
प्राचीन सिद्ध पीठ श्री कामाख्या देवी मंदिर कमेटी, पोलियां पुरोहिता में आज मंदिर कमेटी का चुनाव हुआ संपन्न
Leave a Comment