Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: हिमाचल फर्स्ट से खास बातचीत: वित्तीय संकट पर BJP का बड़ा हमला, पूर्व विधायक बलबीर सिंह बोले—प्रदेश अब “कार्निवल की सरकार” बनकर रह गया
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल फर्स्ट से खास बातचीत: वित्तीय संकट पर BJP का बड़ा हमला, पूर्व विधायक बलबीर सिंह बोले—प्रदेश अब “कार्निवल की सरकार” बनकर रह गया

Prince Kumar
Last updated: February 24, 2026 1:18 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

 

स्पर्श शर्मा, अम्ब (ऊना) |

हिमाचल प्रदेश में गहराते वित्तीय संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार किया है। हिमाचल फर्स्ट से खास बातचीत में चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार अब केवल “कार्निवल की सरकार” बनकर रह गई है।

पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास हर साल कार्निवल, जश्न और उत्सव मनाने के लिए तो भरपूर धन है, लेकिन आम जनता के कल्याण और विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी बताई जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार लगातार कर्ज लेकर प्रदेश को आर्थिक दलदल में धकेल रही है, जिसका सबसे अधिक बोझ गरीब, अनुसूचित जाति और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है, तब सरकार को सबसे पहले अपने खर्चों पर नियंत्रण करना चाहिए था, लेकिन इसके उलट माननीयों के खर्चे दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

बलबीर सिंह ने चिंतपूर्णी के वर्तमान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यदि आज सरकार यह कह रही है कि प्रदेश के पास विकास योजनाओं के लिए धन नहीं है, तो विधायक महोदय यह स्पष्ट करें कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने कौन-सी ऐसी ठोस विकास योजना लाई, जिसका शिलान्यास और बाद में उद्घाटन उन्होंने स्वयं किया हो।

उन्होंने कहा कि अब यदि सरकार के शेष बचे दो वर्षों में भी जनता के लिए विकास कार्यों हेतु धन उपलब्ध नहीं है, तो फिर जनता को भ्रमित करने के बजाय नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

पूर्व विधायक ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कहीं न कहीं विधायक महोदय को दो वर्ष पूर्व जबरन हेलीकॉप्टर में बैठाए जाने का पछतावा आज अवश्य हो रहा होगा। उस समय केवल दिखावे और प्रचार की राजनीति की गई, जबकि आज प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है।

बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, बढ़ते कर्ज और सरकार की गलत प्राथमिकताओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों से लेकर सदन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गगरेट के साजन ने रचा नया कीर्तिमान, राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता के मेगा राउंड में चयन
Next Article HPSEBL अम्ब में ‘पेन डाउन’ हड़ताल: बिजली बोर्ड के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- रोजगार के खुलेंगे द्वार, कड़वे फैसलों का मीठा स्वाद इसी साल से

नए वर्ष के पहले दिन ओक ओवर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि…

1 Min Read

अनुराग ठाकुर बोले- इतना बिखरा हुआ कुनबा आज तक किसी सरकार में नहीं दिखा

प्रशासनिक अधिकारियों पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान पर सियासत तेज हो गई है। मामले में सरकार के चार मंत्रियों,…

2 Min Read
शिमलाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल: कृषि विपणन बोर्ड में ₹110 करोड़ की ‘वित्तीय गड़बड़ी’ पर भाजपा हमलावर, विधायक राकेश जमवाल ने घेरी सरकार

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HPSAMB) की वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला…

3 Min Read

देश-विदेश की नामी कंपनियां बल्क ड्रग पार्क में करेगी निवेश, रिज पर आज से आगाज

शिमला के रिज मैदान पर शुरू हो रहे हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के तहत रविवार को सरकार पीटरहॉफ में देश-विदेश…

1 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?