आखिर कांग्रेस को वंदे मातरम् से इतनी तकलीफ क्यों – गौरव कुमार

Prince Kumar
3 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के रवैये पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम की अमर पहचान है।

गौरव कुमार ने कहा कि आखिर कांग्रेस को वंदे मातरम् से इतनी तकलीफ क्यों है? जिस राष्ट्रगीत को गाते हुए देश के असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसी वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर कांग्रेस का रवैया देश की भावनाओं को आहत करने वाला है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त जैसे पवित्र राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के सामने आया घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व को इस पूरे मामले पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

गौरव कुमार ने कहा कि आज पूरा देश वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रगीत के गौरव और इतिहास को नमन कर रहा है। ऐसे पावन अवसर पर 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन के दौरान सामने आया घटनाक्रम बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गायन के दौरान इशारों के माध्यम से वंदे मातरम् को रोकने का प्रयास देश की भावनाओं के साथ सीधा खिलवाड़ है।

गौरव कुमार ने कहा कि कांग्रेस का वंदे मातरम् के प्रति रवैया कोई नया नहीं है। आजादी के दौर से ही कांग्रेस के भीतर वंदे मातरम् को लेकर विवाद और आपत्तियों का इतिहास रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी गौरवशाली विरासत और राष्ट्रभावना को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस का वंदे मातरम् को लेकर विरोध उसकी तुष्टीकरण की राजनीति और राष्ट्रभावना से दूरी को उजागर करता है।

गौरव कुमार ने कहा, जिन वीरों ने वंदे मातरम् कहते हुए अंग्रेजों के अत्याचार सहे और देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया, उनके बलिदान से जुड़े राष्ट्रगीत के सम्मान पर सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजनीति चाहे जितनी हो, लेकिन राष्ट्रगीत और राष्ट्र के सम्मान को राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर रखना चाहिए।

गौरव कुमार ने कहा, वंदे मातरम् पर कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना होगा। सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल शब्द नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति करोड़ों देशवासियों की श्रद्धा, शौर्य और राष्ट्रीय स्वाभिमान की हुंकार है। इसके सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *