हिमाचल में शिक्षा के विस्तार पर CSU के कुलसचिव से मिले हिमकोफेड चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की

Prince Kumar

हिमकोफेड के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने नई दिल्ली में देश के प्रतिष्ठित CSU विश्वविद्यालय के कुलसचिव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में CSU के शैक्षणिक दायरे का विस्तार करने तथा प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने और शिक्षा के क्षेत्र में नए सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। विक्रम शर्मा डिक्की ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि CSU के सहयोग से हिमाचल में उच्च शिक्षा के नए आयाम स्थापित होंगे और प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा। कुलसचिव ने भी हिमाचल में शिक्षा के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

Share This Article
Leave a Comment