नगर निगम पालमपुर के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए आज नामांकन पत्रों की छंटनी (Scrutiny) का कार्य संपन्न हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 15 वार्डों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 64 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र मान्य पाए गए हैं।
वार्ड वार उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
• वार्ड संख्या 1 (लोहना): हुकम सिंह, ललित कुमार, इन्द्र पाल, रमेश चन्द, राहुल पीटर।
• वार्ड संख्या 2 (पालमपुर उपरला): राधा सूद, सोना सूद, नेहा भाटिया, पूजा शर्मा।
• वार्ड संख्या 3 (पालमपुर खास): प्रीति राणा, गुरमीत कौर, रणजीत कौर, हरमीत कौर।
• वार्ड संख्या 4 (आईमा): अनिशा, प्रीती वालिया, शैलजा चौहान, शशी।
• वार्ड संख्या 5 (सुघर): अनीश नाग, संजीव कुमार, पूनम शर्मा, रविन्द्र कुमार, जैसी राम।
• वार्ड संख्या 6 (घुग्गर खिलडू): सोनिया शर्मा, मुनीषा शर्मा, स्वेता शर्मा, कविता मिन्हास, शिवानी।
• वार्ड संख्या 7 (बिन्द्रावन): मंजू बाला, कमला, सविता राठौर, संध्या देवी।
• वार्ड संख्या 8 (खलेट): रितेश ठाकुर, कल्याण सिंह, सुरिन्द्र ठाकुर, विशाल ठाकुर।
• वार्ड संख्या 9 (चौकी): मीनू देवी, रेणु वाला, कमलेश कुमारी, निशा राज।
• वार्ड संख्या 10 (मारंडा): सुमन कटोच, मीनाक्षी सूद, नीलम मलिक, विशाल शर्मा।
• वार्ड संख्या 11 (राजपुर): किरना देवी, मिलाप चन्द धीमान, प्रोमिला देवी, ब्रिज भूषण, नरेश कुमार।
• वार्ड संख्या 12 (घुग्गर टांडा): ललित कुमार शर्मा, रवि कुमार, निशा देवी, अमित शर्मा।
• वार्ड संख्या 13 (टांडा): वर्षा कुमारी, नीता देवी, अंचना, कल्पना देवी।
• वार्ड संख्या 14 (बनूरी): मोनिका शर्मा, लता कुमारी, अनीता देवी, रुचिका देवी।
• वार्ड संख्या 15 (होल्टा भरमात): लता देवी, संतोष कुमार, राज कुमार, भीखम राम।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की इस सूची को आगामी कार्यवाही हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा को भेज दिया गया है।
Leave a Comment