अंब औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं का अकाल: इंजीनियर रामपाल ने सरकार और प्रशासन को घेरा

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

रिशव मोदगिल(बडुही) औद्योगिक क्षेत्र अम्ब में बुनियादी सुविधाओं की गम्भीर कमी को लेकर इंजीनियर रामपाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लम्बे समय से आधारभूत ढांचे का विकास नहीं होने के कारण उद्योग संचालकों को भरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में पुलिया का अभाव, उचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं,सड़क कनेक्टिविटी की कमी , सीवरेज सुविधा का अभाव,नियमित बिजली आपूर्ति की समस्या तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है,बरसात के समय जलभराव की स्थिति उत्पन हो जाती है, जिससे उद्योगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
इंजीनियर रामपाल ने कहा कि उद्योगों द्वारा क्षेत्र में करोड़ो का निवेश किया गया है और सैकड़ों लोगों को रोजगार दिया जा रहा है लेकिन सरकार और संबंधित विभागों के अनदेखी के कारण उद्योग प्रभावित हो रहे हैं, उन्होंने सभी विभागों तथा जिला प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।अंब इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह तथा सचिव मदन लाल धीमान ,सदस्यों गोविंद राम ठाकुर, कैप्टन एस. कंवर, अशोक कुमार, संजीव कुमार कौंडल तथा अरुणेश पठानिया उपस्थित रहे , इंजीनियर राम पॉल जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचितजाति मोर्चा विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी ने हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (HPSIDC), लोक निर्माण विभाग (PWD), जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग (HPSEBL) तथा जिला प्रशासन — शीघ्र संयुक्त निरीक्षण कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो औद्योगिक संघ आगामी रणनीति तय करने के लिए बाध्य होगा

Share This Article