14 वर्षों बाद कॉलेज में लौटी आरडीसी की गौरवपूर्ण उपलब्धि

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

कॉलेज परिसर में उस समय गर्व और उत्साह का वातावरण देखने को मिला जब रिपब्लिक डे कैंप (RDC) में कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर चुके अभिषेक ठाकुर का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक रही क्योंकि 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आरडीसी की यह गौरवपूर्ण सफलता कॉलेज में पुनः लौटी है।

इस स्वागत समारोह में माननीय प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार काउंडल, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. विक्रम सिंह, बीसीए विभाग की शिक्षिकाएँ शिवाली एवं रुचि कापिल , रेणु भाटिया ,एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने अभिषेक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक ठाकुर ने आरडीसी में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एनसीसी के प्रशिक्षण ने उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया। उन्होंने जूनियर कैडेट्स को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. विक्रम सिंह ने अभिषेक की सराहना करते हुए कहा कि
“आज 14 वर्षों बाद आरडीसी की उपलब्धि हमारे कॉलेज में वापस आई है, जो पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।”
उन्होंने अभिषेक को एसएसबी (SSB – Services Selection Board) इंटरव्यू तथा उनके भविष्य के लक्ष्यों के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

माननीय प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार काउंडल ने अभिषेक की इस उपलब्धि को कॉलेज और एनसीसी यूनिट के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीसीए विभाग के शिक्षकों ने भी इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

यह स्वागत समारोह न केवल एक सम्मान कार्यक्रम था, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और देशसेवा के संकल्प का प्रतीक भी बना।

Share This Article