विधायक राकेश कालिया ने शिवकाली पत्रिका प्रकाशन पर भंजाल स्कूल प्रशासन को दी बधाई

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

विधायक राकेश कालिया ने भंजाल स्कूल प्रशासन को शिवकाली पत्रिका के प्रकाशन के लिए बधाई दी है। भंजाल स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल के द्वारा शिव काली स्कूल पत्रिका का प्रकाशन किया गया है स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल राजन शर्मा ने बताया लगभग 20 वर्षों के बाद शिवकाली पत्रिका का प्रकाशन स्कूल प्रशासन द्वारा किया गया है उन्होंने बताया कि इस से पूर्व 2006 में यह पत्रिका प्रकाशित की गई थी,आज इस शिवकाली पत्रिका की एक प्रति इलाके के विधायक राकेश कालिया जी को भेंट की गई, विधायक राकेश कालिया ने शिवकली पत्रिका के नाम जारी अपने संदेश में कहा है कि पत्रिका का प्रकाशन हर्ष का विषय है ऐसी पत्रिकाओं के प्रकाशन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सभी छात्रों को शिवकाली पत्रिका की एक-एक प्रति भेंट की गई और बच्चों में काफी उत्साह देखा गया, इस अवसर पर अधीक्षक दिनेश कुमार वरिष्ठ लेक्चरर सुरेश ठाकुर मुकेश सालारिया अनु शर्मा रमणीक बंसल सीमा सोहाल संदीप कुमार मधु ठाकुर अंकुर सूद सुनीता कुमारी राजन कुमार विनोद ठाकुर स्मृति चौधरी नीरज बाला संतोष कुमारी रामिका कुमारी सुशील कुमार अश्विनी पठानिया रमेश चंदेल शशि कुमार निर्मला देवी कंचन कुमारी निर्देश ठाकुर उपस्थित थे।

Share This Article