इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप में गोल्ड जीतकर आर्यन ठाकुर ने बढ़ाया हिमाचल और देश का मान

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर उपमंडल के गाँव घमरोता निवासी आर्यन ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। मनोज ठाकुर के पुत्र आर्यन ठाकुर ने 5वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026, जो कि दिल्ली में आयोजित हुआ, में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-विदेश के कई अनुभवी और मजबूत खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन आर्यन ठाकुर ने अपने आत्मविश्वास, तकनीकी कौशल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को निर्णायक रूप से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

आर्यन की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर अभ्यास जारी रखा और आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया।

आर्यन ठाकुर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने इसे पालमपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है। खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि आर्यन आने वाले समय में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। पूरे हिमाचल प्रदेश को इस होनहार खिलाड़ी पर गर्व है। आर्यन ठाकुर को इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी

Share This Article