Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: महाशिवरात्रि पर ऊना में शिव संदेश यात्रा का भव्य स्वागत, 10 दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम जारी
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

महाशिवरात्रि पर ऊना में शिव संदेश यात्रा का भव्य स्वागत, 10 दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम जारी

Prince Kumar
Last updated: February 24, 2026 1:19 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

महाशिवरात्रि पर्व के पावन उपलक्ष्य पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में जिला ऊना में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 दिवसीय शिव संदेश यात्रा का शुभारंभ 6 फरवरी से किया गया है, जिसके माध्यम से विभिन्न स्थानों व शिक्षण संस्थानों में महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक एवं जीवन-मूल्य आधारित संदेश का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
शिव संदेश यात्रा के ब्रह्माकुमारीज़ जिला केंद्र रक्कड़ कॉलोनी पहुंचने पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से जारी ईश्वरीय ज्ञान संदेश का वाचन किया गया तथा उस पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान शिव ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन की रस्म भी संपन्न हुई।
समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ जिला प्रभारी आशा दीदी, मैहतपुर केंद्र की प्रभारी बबिता बहन, अवदेश भाई, सवारी टकोली केंद्र से ज्योति बहन, अशोक भाई, चेतन भाई, रामकिशन भाई, ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, नानक भाई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाई-बहन उपस्थित रहे। जिला प्रभारी आशा दीदी ने उपस्थितजनों को जीवन में पवित्रता अपनाने का संकल्प भी दिलवाया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने महाशिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आत्म-परिवर्तन का महान अवसर है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि परमपिता शिव मानव आत्मा को पवित्रता, शांति और शक्ति का संदेश देते हैं तथा हमें बुराइयों को त्यागकर श्रेष्ठ संस्कार एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर राजयोग ध्यान साधना के माध्यम से आत्मा व परमात्मा की अनुभूति का अभ्यास भी करवाया गया। ध्यान के उपरांत प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति से ओत-प्रोत हो गया।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नम्बरदार महासंघ खंड अम्ब की बैठक सम्पन्न, समस्याओं व समाधान पर हुई चर्चा
Next Article इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप में गोल्ड जीतकर आर्यन ठाकुर ने बढ़ाया हिमाचल और देश का मान

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

सोलनहिमाचल प्रदेश

बेसहारा एवं ज़रूरतमदों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत वर्तमान प्रदेश सरकार -:डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश…

3 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

विधायक आशीष बुटेल ने किया उचित मूल्य की दुकान का लोकार्पण

विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने आज वार्ड नंबर 5, नछीर बंदला में उचित मूल्य की दुकान का विधिवत लोकार्पण किया।…

2 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

पालमपुर में गरजे PNB रिटायरीज: 30 साल से पेंशन न बढ़ने पर जताया रोष, उग्र आंदोलन की चेतावनी

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स और रिटायरीज एसोसिएशन (धर्मशाला सर्किल) द्वारा पालमपुर में एक विशाल आम सभा का आयोजन…

3 Min Read

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सियासी संग्राम, भाजपा बोली- राष्ट्रविरोधी प्रचार और देश को बदनाम करने…

भाजपा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर तीखा हमला करते हुए…

1 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?