Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: युवा चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं, हर क्षेत्र में आगे आएं युवा : गौरव कुमार
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

युवा चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं, हर क्षेत्र में आगे आएं युवा : गौरव कुमार

Prince Kumar
Last updated: January 19, 2026 12:14 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

खेल, राजनीति, सिविल सेवाएं और सामाजिक कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज को मिलेगी सही दिशा- गौरव कुमारजखधार क्रिकेट क्लब, टिपरी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट, चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गौरव कुमार जी ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की नींव रखते हैं।उन्होंने कहा कि “युवा चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं”, जरूरत है केवल सकारात्मक सोच, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर परिश्रम की। आज का युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि यह शक्ति सही दिशा में कार्य करे तो समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

गौरव कुमार ने कहा कि युवाओं को केवल खेल तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राजनीति, सिविल सेवाएं, सामाजिक कार्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े हर क्षेत्र में आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जब युवा हर क्षेत्र में नेतृत्व करेगा, तभी समाज को सही दिशा और मजबूत भविष्य मिलेगा।उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बैजनाथ उपमंडल के अंतर्गत महांकाल क्षेत्र में आज एक नया उपडाकघर का शुभारंभ किया गया।
Next Article नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व, भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

कुल्लूहिमाचल प्रदेश

कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न

कुल्लू में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिला…

2 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज ग्राम पंचायत बाहे दा पट्ट के लोअर खैरा में होली…

2 Min Read

अंब औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं का अकाल: इंजीनियर रामपाल ने सरकार और प्रशासन को घेरा

रिशव मोदगिल(बडुही) औद्योगिक क्षेत्र अम्ब में बुनियादी सुविधाओं की गम्भीर कमी को लेकर इंजीनियर रामपाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति…

2 Min Read

पंचायतों में भवन निर्माण के लिए एनओसी शुल्क तय, व्यावसायिक भवनों पर 1000, घर के लिए 100 रुपये शुल्क

हिमाचल प्रदेश में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एरिया के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में भवन निर्माण के लिए एनओसी शुल्क…

1 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?