By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Font ResizerAa
Himachal FirstHimachal First
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 Foxiz. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
हिमाचल प्रदेश

एस डी एम की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर न्यास की बैठक संपन्न

Prince Kumar
Last updated: January 19, 2026 11:40 am
By
Prince Kumar
No Comments
2 Min Read
Share
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!
SHARE

उपमंडलाधिकारी बैजनाथ एवं मंदिर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम की अध्यक्षता में आज महाकाल मंदिर कार्यालय में मंदिर न्यास की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर के सौंदर्यीकरण, निर्माण कार्यों तथा वर्ष 2026 में प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान वर्ष 2026 में किए जाने वाले कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें मंदिर परिसर एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हाई मास्क लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करना, मंदिर परिसर में नालियों के निर्माण हेतु बजट प्रावधान तथा मंदिर के बाहर सड़क किनारे सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे कार्य शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त महाकाल चौक से मंदिर परिसर तक सड़क एवं फुटपाथ के सुधार, अस्थायी रेहड़ियों एवं अवैध कब्जों को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर भी चर्चा की गई।
एस डी एम संकल्प गौतम ने निर्देश दिए कि सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था से संबंधित सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो।
बैठक में पार्किंग निर्माण हेतु स्थान चिन्हित करने, सामुदायिक भवन एवं अन्य संरचनाओं की आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र आरंभ करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक की कार्यवाही का संचालन मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार रमन ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह सहित मंदिर न्यासी उपस्थित रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Threads Copy Link
Previous Article राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलौण के छात्र-छात्राओं ने किया आईटीआई नैहरियां का एक्सपोजर विजिट
Next Article बैजनाथ उपमंडल के अंतर्गत महांकाल क्षेत्र में आज एक नया उपडाकघर का शुभारंभ किया गया।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

हिमाचल प्रदेश

मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक: किशोरी लाल

2 Min Read
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले ट्रैकिंग पास में जाने वाले ट्रेकर्स के लिए स्थापित की जाएंगी चेक पोस्ट : संकल्प गौतम

3 Min Read

एंडोमेनिया 2026′ का सफल आयोजन: हिमाचल में पहली बार दंत चिकित्सकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

2 Min Read

सात जिलों में चार दिन कोहरे का अलर्ट, कई भागों में शीतलहर तेज, जानें माैसम पूर्वानुमान

1 Min Read
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?