Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: मोदी सरकार का मंडी को ऐतिहासिक तोहफा, पीएमजीएसवाई-IV के तहत 1240.53 करोड़ की सौगात : कंगना रनौत
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार का मंडी को ऐतिहासिक तोहफा, पीएमजीएसवाई-IV के तहत 1240.53 करोड़ की सौगात : कंगना रनौत

Prince Kumar
Last updated: January 21, 2026 2:15 pm
Prince Kumar
Share
SHARE
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत शुभ और ऐतिहासिक निर्णय के साथ हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) बैच-I (2025-26) के अंतर्गत मंडी संसदीय क्षेत्र में 1240.53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 142 सड़क कार्यों (कुल लंबाई 846.32 किलोमीटर) को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे 209 ग्रामीण बसावटों को सड़क संपर्कता मिलेगी।
कंगना रनौत ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को उन्हें औपचारिक पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ये सड़कें न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि हिमाचल प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई गति देंगी।
उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र बीते समय में बाढ़ और भारी वर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से गंभीर रूप से प्रभावित रहा है, जिससे कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए। ऐसे समय में केंद्र सरकार द्वारा इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति संवेदनशीलता, करुणा और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।
कंगना रनौत ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादों की ढुलाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा तक पहुंच, आपदा के समय राहत एवं बचाव, पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय सुधार होगा। ऑल-वेदर कनेक्टिविटी से दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों का जीवन आसान बनेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र के माध्यम से इन परियोजनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर विशेष बल दिया है, ताकि जनता को इनका दीर्घकालीन लाभ मिल सके। सांसद के रूप में वे राज्य सरकार के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित करेंगी कि सभी सड़क कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता से समझौता किए बिना पूरे हों।
भाजपा सांसद ने मंडी की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय ग्रामीण भारत को सशक्त करने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों को पुनः मजबूती देने की मोदी सरकार की दूरदर्शी नीति को दर्शाता है।
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article एंडोमेनिया 2026′ का सफल आयोजन: हिमाचल में पहली बार दंत चिकित्सकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Next Article बैजनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित, विकास कार्यों एवं शिवरात्रि मेला तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

नम्बरदार महासंघ खंड अम्ब की बैठक सम्पन्न, समस्याओं व समाधान पर हुई चर्चा

हिमाचल नम्बरदार जन कल्याण महासंघ खंड अम्ब की बैठक आज अग्नि कुंडल भवन में खंड अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता…

2 Min Read

छात्रा माैत मामले पर सीएम सुक्खू का एक्शन, आरोपी प्रोफेसर निलंबित, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा की मौत के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेश…

1 Min Read

14 वर्षों बाद कॉलेज में लौटी आरडीसी की गौरवपूर्ण उपलब्धि

कॉलेज परिसर में उस समय गर्व और उत्साह का वातावरण देखने को मिला जब रिपब्लिक डे कैंप (RDC) में कॉलेज…

2 Min Read

एस डी एम की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर न्यास की बैठक संपन्न

उपमंडलाधिकारी बैजनाथ एवं मंदिर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम की अध्यक्षता में आज महाकाल मंदिर कार्यालय में मंदिर न्यास की बैठक…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?