Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: बैजनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित, विकास कार्यों एवं शिवरात्रि मेला तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित, विकास कार्यों एवं शिवरात्रि मेला तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Prince Kumar
Last updated: January 22, 2026 2:16 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

उपमंडलाधिकारी बैजनाथ एवं सहायक आयुक्त बैजनाथ मंदिर संकल्प गौतम की अध्यक्षता में बैजनाथ मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय, विकासात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान गत वर्ष में किए गए आय–व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया जिस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्यों एवं योजनाओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिमाचल सरकार की अनुशंसा के अनुरूप आगामी वर्ष में खीरगंगा घाट के जीर्णोद्धार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत घाट की सीढ़ियों पर कैनोपी लगाने, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधार कार्य तथा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि मंदिर न्यास सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ऐसे बच्चों की पहचान करेगा जो सीमित संसाधनों अथवा आर्थिक कमजोरी के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार की अन्य शैक्षणिक योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे पात्र बच्चों को मंदिर ट्रस्ट द्वारा उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवश्यक आर्थिक एवं अन्य सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में मंदिर न्यास की गौशाला में गायों की संख्या बढ़ाने, उनके रखरखाव एवं चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त आगामी शिवरात्रि महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर एवं बाजार क्षेत्र की आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारों के आयोजन को सुव्यवस्थित करने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों की स्थापना तथा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं धार्मिक आयोजनों को मर्यादित एवं परंपरागत स्वरूप में आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक की कार्यवाही का संचालन मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मोदी सरकार का मंडी को ऐतिहासिक तोहफा, पीएमजीएसवाई-IV के तहत 1240.53 करोड़ की सौगात : कंगना रनौत
Next Article नम्बरदार महासंघ खंड अम्ब की बैठक सम्पन्न, समस्याओं व समाधान पर हुई चर्चा

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

हिमाचल प्रदेशसोलन

दिल्ली पुलिस को ही हिरासत में लेना ‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, कानून व्यवस्था की विफलता-राकेश जमवाल

हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर (सोलन) में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए कथित टकराव ने अब बड़ा राजनीतिक…

3 Min Read

नम्बरदार महासंघ खंड अम्ब की बैठक सम्पन्न, समस्याओं व समाधान पर हुई चर्चा

हिमाचल नम्बरदार जन कल्याण महासंघ खंड अम्ब की बैठक आज अग्नि कुंडल भवन में खंड अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता…

2 Min Read
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में दो राजकीय महाविद्यालय बंद करने के फैसले पर घमासान, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुमेश कुमार बिट्टू का सरकार पर तीखा प्रहार

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में दो राजकीय महाविद्यालयों को बंद करने के प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद सियासत तेज हो…

5 Min Read

पांगी, लाहौल-स्पीति, डोडरा क्वार कुपवी में जल्द मिलेंगे 15-15 साै, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सचिवालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए इंदिरा गांधी…

1 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?